ads

जानिए WhatsApp पर ऍप्स(apps) कैसे शेयर करें....

               व्‍हाट्सएप, दुनिया भर में इस्‍तेमाल की जाने वाली नम्‍बर वन चैट एप है। इसके जरिए लोग, आपस में हमेशा एक-दूसरे से कनेक्‍ट रहते हैं और करीब महसूस करते हैं।


            इसे बिल्‍कुल फ्री में ही प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्‍यम से आज के दिन में लगभग सभी कामों को आसानी से किया जा सकता है। पहले आप व्‍हाट्सएप के जरिए, किसी एप को शेयर नहीं कर सकते थे, जिसके लिए लोगों को किसी और एप पर जाकर स्‍वीच करना पड़ता था। लेकिन अब व्‍हाट्सएप ने ये फीचर भी ला दिया है।
 इसके जरिए किसी अन्‍य यूजर के साथ किसी भी एप को शेयर कर सकते हैं। इससे उसे वो सप, प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा और न ही उसे सर्च करने की झंझट रहेगी। आइए जानते हैं कि इस फीचर का इस्‍तेमाल किस प्रकार किया जा सकता है:
 
फ्रैंड से एप का एपीके लिंक भेजने को कहें
मान लीजिए आप किसी विशेष एप को अपने स्‍मार्टफोन में डालना चाहते हैं और वो एप आपके फ्रैंड के फोन में है तो उससे आप उसके व्‍हाट्सएप के माध्‍यम से उस एप का एपीके लिंक भेजने को कहें। जिसे इस प्रकिया को फॉलो करते हुए भेजा जा सकता है- File Manager>Find the Apk File of the app>Replace the .apk extension with .text or .doc>long press the app and select share via WhatsApp>Chose contact to share its with>Click on send

 
मैसेज पर क्लिक करें
इस मैसेज को प्राप्‍त करने के बाद, आपको इस पर क्लिक करना होगा और इसे डाउनलोड कर लेना होगा।

 
अब फाइल मैनेजर पर जाएं और व्‍हाट्सएप फोल्‍डर को ढूँढें
जब तक डाउनलोड पूरा न हो जाएं। इसके बाद, आप व्‍हाट्सएप फोल्‍डर पर जाकर .text or .doc के नाम से फाइल एक्‍सटेंशन को चेक करें और इसे .Apk के साथ रिनेम कर दें।
 
एप को इंस्‍टॉल करें
अब आप इस एप को इंस्‍टॉल कर लें और इसे एंजाय करें।

Post a Comment

1 Comments