कौटिल्य नाम के इस बच्चे के बारे आपने जरूर सुना होगा, बच्चों की उम्र में इसने अपनी मेधा शक्ति से सारे विश्व में अपना नाम प्रसिद्ध किया हैं और अब ये संयुक्त राष्ट्र के विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित होने जा रहे हैं।

तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में -

गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पांच साल की आयु पार करने के साथ ही इस बच्चे ने अपने नाम को सार्थक करना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते अद्भुत प्रतिभा की वजह से कई उपलब्धियां हासिल की। 

अब भी उनका बालमन ढेरों सवालों के जवाब ढूंढता है और जवाब नहीं मिलने तक खोज में लगा रहता है। यही बात उन्हें दूसरे बच्चों से अलग बनाती है।

 हाल में उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से दिए जाने वाले ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी के लिए कौटिल्य का चयन हुआ। इसी संदर्भ में 29 अगस्त को उन्होंने यूएन के पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम से पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर ऑनलाइन चर्चा की थी। 

भारत के Google Boy यानी कौटिल्य पंडित अब सयुंक्त राष्ट्र के चाइल्ड प्रोडीजी अवार्ड से होने जा रहे हैं सम्मानित

24 दिसंबर, 2007 को हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव के साधारण परिवार में कौटिल्य पंडित का जन्म हुआ, लेकिन छोटी आयु में ही उन्होंने अपने दिमागी विकास से परिवार के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

 पिता सतीश शर्मा भूगोल के अध्यापक हैं। वह अक्सर घर पर मानचित्र लेकर आते थे। एक बार कौटिल्य ने दो दिन में पूरा मानचित्र अपने जहन में उतार लिया। पिता को पता चला तो वे समझ गए कि उनका पुत्र सीखने की जबर्दस्त क्षमता और ललक रखता है। उन्होंने इस ऊर्जा को सही दिशा में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। 

पांच साल को उम्र पार करने के साथ ही कौटिल्य विश्व भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद, राजनीति, खेल, सामान्य ज्ञान सहित अन्द विषयों के सवाल हल करने लगे।


अभी तक की उपलब्धियां -

• संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिए जाने वाले ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 के लिए चयन।

  • 15 अगस्त, 2015 में झलैंड की संसद के हाउस आफ कॉमर्स से भारत गौरव अवार्ड मिला।
  • 2018 में इसरो में 50 वैज्ञानिकों के था अंतरिक्ष पर चर्चा की।
  • 2016 में संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा सम्मानित किया गया 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास द्वारा सम्मानित किया गया।
  • 2019 में दुई के चैबर आफ कॉमर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह ने कार्यकाल में 10 लाख रुपये व प्रमाण पत्र दिया।
  •  जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित।
  • पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व डॉ. प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया।
  • कौन बनेगा करोड़पति व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो में भाग लिया।
  • जपान व जर्मनी में कौटिल्य पर डॉक्यूमेंट्री बनी।


Article source: dainik jagran.