ads

सवाल जिनके जवाब आप जरूर जानना चाहेंगे ( भाग 2)

आपकी जिज्ञासा से जुड़े सवालों के जवाबों की कड़ी से जुड़ा अगला भाग.....

1.भारतीय मुद्रा में गांधी 11 लोगों के साथ दांडी यात्रा पर हैं। क्या ये 11 सदस्य ही यात्रा पर गये थे?


Ans. महात्मा गांधी ने दांडी यात्र 12 मार्च 1930 को शुरु की थी। उनके सात 78 यात्री और चले थे।240 मील करीब 325 km की यह यात्रा 24 दिनों में पूरी हुईरास्ते में हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया साथ ही बहुत से लोग भी और उनके साथ शामिल हुए थे।हम करेंसी में जो चित्र देखते हैं, वह दिल्ली में मातृ टेरेसा क्रेसेंट और सरदार पटेल मार्ग के टि पॉइंट पर स्थापित जिरह मूर्तियों का हैं। यह प्रतिक चित्र हैं। इसमें सभी यात्री शामिल नहीं हैं साथ ही यह विबरण भी नहीं हैं कि गाँधीजी के साथ और कोन हैं।
          यह प्रेम प्रसिद्ध मूर्तिकार देवी प्रसाद रॉय चौधरी ने बनवाई थी।

2.गैस जलने से पहले धुप्प या भुप्प्प की आवाज़ कैसे करती हैं?
Ans. गैस जलाते समय दो काम होतें हैं। एक हाथ से गैस का स्विच खोलते हैं और दूसरे हाथ से लाइटर जलाकर चिंगारी पैदा करते हैं। बर्नर में पहले से गैस जमा हीने के कारण हलके से धमाके के साथ जलती हैं।

स्पेशल मेहंदी के designs....

3.दुनिया में किन किन देशों की दो राजधानियां हैं?
Ans.  दुनिया में दो राजधानियों वाले देश निम्न हैं-
चिली
चिली की दो राजधानियां हैं सैंटिएगो और वालपारएजो. सैंटिएगो आधिकारिक राजधानी है जबकि वालपारएजो में नेशनल कांग्रेस है।
जॉर्जिया

सरकारी कामकाज को बांटने के लिए जॉर्जिया की दो राजधानियां हैं. तबिलसी आधिकारिक राजधानी है और कुतैसी कार्यपालिका का केंद्र है।
श्रीलंका
देश की राजधानी तो कोलंबो है लेकिन भीड़भाड़ के चलते 1977 में नए शहर की तलाश हुई. 1982 में संसद को श्री जयवर्धनपुरा ले जाया गया और अब यही कार्यपालिका का केंद्र है।
हॉन्डुरस
1880 में तेगुचिगालपा को हॉन्डुरस की राजधानी बनाया गया. लेकिन 1982 में संविधान में बदलाव हुआ तो कोमायाग्युएला को भी राजधानी का दर्जा मिल गया।
बोलीविया
1899 में क्रांति होने के बाद ला पाज से सरकार चलने लगी जबकि आधिकारिक राजधानी सुक्र है।
नीदरलैंड्स
ऐम्सटर्डम तो 1814 से देश की राजधानी है लेकिन सारा कामकाज द हेग से ही होता रहा है।
आइवरी कोस्ट
अबिजान तो इस अफ्रीकी देश की चर्चित राजधानी 1933 से है लेकिन 1960 से 1993 तक देश के राष्ट्रपति रहे फेलिक्स होफोएट-बायोजनी ने अपने गृहनगर यामुशोकरो को भी राजधानी बना दिया।
मलेशिया
राजधानी कुआलालंपुर में भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सरकार को कामकाज में दिक्कत होने लगी थी. तो 1995 में कामकाज के लिए नया शहर बसाया गया. 1999 से कामकाज के लिए पुत्राज्या राजधानी है।
बेनिन
पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में दो राजधानियां हैं. पोर्ट-नोवो आधिकारिक राजधानी है लेकिन सरकारी कामकाज कोटोनोऊ से होता है।
मोंटेनेग्रो
यहां की आधिकारिक राजधानी है पोडगॉर्सिया, जहां से सारे काम होते हैं. लेकिन सेटिन्ये शहर को देश की ऐतिहासिक राजधानी होने का गौरव हासिल है।
दक्षिण अफ्रीका
1910 में देश का एकीकरण हुआ. कई राज्य शामिल हुए लेकिन राजधानी पर सहमति नहीं बन पाई. तो यह समझौता हुआ कि केप टाउन, ऑरेंज रिवर कॉलोनी और ट्रांसवाल तीनों को राजधानी बना दिया जाए।

4.दुनिया में पहला समाचार पत्र कब और कहाँ प्रकाशित हुआ।
Ans. वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ newspapers (van) के अनुसार पहला अखबार जर्मनी के स्त्रबेर्ग शहर से निकला था जिसका नाम 'रिलेशन एलेर फेरन्मेंन' था। प्रकाशन 1605 में हुआ।

5. पोटा क्या हैं? हमारे देश में आतंकवादियों को फांसी देने में इतना विलम्ब क्यों होता हैं?
Ans. पिछले काफी समय से चर्चित आतंकवाद निरोधक अध्यादेश (पोटा) विधेयक 26 मार्च, 2002 को कानून बन ही गया । इस कानून को 1985 में लागू किये गये टाडा कानून की जगह पर लाया गया है । पोटा 16 अक्टूबर, 2001 को लागू किया गया था ।

यह अध्यादेश इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा क्योंकि इसे कानून बनाने की जगह लेने के लिए लाया गया विधेयक राज्य सभा के गिरने के बाद संसद के संयुक्त अधिवेशन में 26 मार्च 2002 को पेश किया गया जो पास हो गया ।

भारतीय संसद के इतिहास में यह तीसरा मौका था जब लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक बुलाई गयी । संसद के केन्द्रीय कक्ष में 26 मार्च को एक नया इतिहास कायम हुआ । करीब दस घंटे तक चले अट्‌ठाइस सांसदों के भाषणो के बाद संसद के दोनो सांसदो के साझा अधिवेशन में आतंकवादी निरोधी विवाद-स्पद विधेयक पोटा को कानूनी जामा पहनाया गया ।
साथ ही पोटा में यह भी प्रावधान है कि इस कानून के तहत गिरफ्तार व्यक्ति के इकबालिया बयान को सबूत तभी माना जायेगा जब वह पुलिस अधीक्षक से नीचे के रैंक के अधिकारी द्वारा दर्ज नहीं किया गया हो और उसे 48 घंटे के समय में मजिस्ट्रेट के सामने पेश न किया जाए ।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वी बाड़को को लिट्‌टे के समर्थन में भाषण देने के आरोप में पोटा के तहत गिरफ्तार करवाया है । जब यह मामला अदालत में पहुंचा तो पहले केन्द्र सरकार के वकीलों ने उनकी (वाईको की) पोटा के तहत गिरफ्तारी का समर्थन किया ।
पोटा के तहत ऐसी कोई भी कार्रवाई जिसमें हथियारों या विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ हो या फिर जिसमें किसी की मौत हो या फिर घायल हो जाय तो वह आतंकवादी कार्रवाई मानी जायेगी । पोटा के तहत गिरपतारी महज शक के आधार पर की जा सकती है ।

इसके तहत पुलिस को यह भी अधिकार है कि वह बिना वारन्ट के किसी की भी तलाशी ले सकती है । टेलीफोन तथा अन्य संचार सुविधाओं पर भी नजर रख सकती है । इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के खिलाफ गवाही देने वालों की पहचान छिपायी जा सकती है ।

आतंकवादियों से संबंध होने के संदेह में अभियुक्त का पासपोर्ट और यात्रा संबंधी कागजात राद्ध किये जा सकते हैं । आरोपी को तीन महीने तक अदालत में आरोप पत्र दाखिल किये बिना ही हिरासत में रखा जा सकता है और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है ।


Post a Comment

0 Comments