ads

बेबी पाउडर के ये खास इस्तेमाल नहीं जानते होंगे आप...


     बेबी पाउडर का इस्तेमाल बच्चों की कोमल त्वचा के लिए किया जाता है। लेकिन बेबी पाउडर के बहुत से ऐसे उपयोग भी हैं जिनके बारे में आप निश्चय ही नहीं जानते होंगे।

ग्रीसी बालों से छुटकारा:- जब आपके पास बाल धोने का टाइम ना हो और आपके बाल काफी ऑयली नजर आ रहे हों तो ऐसे में आप थोड़ा बेबी पाउडर ले कर बालों में छिड़क ले उसके बाद इसे बालों में अच्छे से लगा लें ये आपके बालों का एक्स्ट्रा ऑइल सोख लेगा।


पैरों की बदबू : अगर आपके पैरों से बदबू आती है तो ऐसे में आप थोड़ा बेबी पाउडर ले कर उसे अपने पैरों पर अप्लाई करें। पैरों की बदबू की समस्या से छुटकारा मिलेगा।


उलझा हुआ नेकलेस : गले की चेन में गांठ पड़ गई हो या फिर पेंडेंट इसमें उलझ गया हो, तो इस जगह पर बेबी पाउडर लगा दें। आपकी ज्वैलरी आसानी से सुलझ जाएगी।


चादर की नमी सोखेगा : अगर सोते वक्त आपको ऐसा महसूस होता है कि आपकी चादर पर काफी नमी है तो ऐसे में आप थोड़ा बेबी पाउडर चादर पर छिड़क लें। बेबी पाउडर चादर की नमी को सोख लेगा।


चींटियों को हटाने के लिए : अगर आप अपनी रसोई या कमरे में चीटियों की समस्या से परेशान हैं तो आप अपने गेट के किनारे पर थोड़ा सा बेबी पाउडर छिड़क दीजिये। चीटियां तुरंत ही भाग जायेगीं।


Copyright- This content comes from 'fashionnewsera'.

Post a Comment

0 Comments